भास्कर न्यूज | अमृतसर खत्री सभा महिला मंडल और खत्री सभा ने एकजुट होकर तरनतारन के शक्ति मॉडल पब्लिक स्कूल शर्मा कॉलोनी में जरूरतमंद स्टूडेंट्स के लिए फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया। महिला मंडल अध्यक्ष डॉ. स्वराज ग्रोवर, खत्री सभा उपाध्यक्ष सुनील खन्ना, स्कूल डायरेक्टर डॉ. संजीव शर्मा और प्रिंसिपल समाजसेवक राजेश कौंडल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसमें श्री गुरु रामदास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च की प्रोफेसर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रिपन बाला चानना ने अपनी टीम के करीब 4 घंटे तक 200 स्टूडेंट्स का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न बीमारियों की जांच, ब्लड टेस्ट करके आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क दी गई। मेडिकल कैंप वाले नाम से विख्यात समाजसेवी रमन मल्होत्रा ने कैल्शियम, विटामिन और शक्ति वर्धक दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल सचिव डाली भाटिया, उपाध्यक्ष इंदिरा धवन, कोषाध्यक्ष सरोज चावला, सह कोषाध्यक्ष वीणा महाजन, कार्यकारिणी सदस्य सोनिया माल्ही, स्नेह अरोड़ा, स्कूल संचालिका रविंद्र कोडल, अनीता रानी का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी स्टूडेंट्स को फल और बिस्कुट बांटे गए।


