जालंधर | सहोदया की ओर से आयोजित इंटर स्कूल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में स्टेट पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। डीएवी मॉडल स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जतिन ने अपनी विशिष्ट फैंसी ड्रेस एवं प्रभावशाली संदेश के माध्यम से निर्णायक मंडल एवं दर्शकों को अत्यंत प्रभावित किया। स्कूल की शिक्षिकाओं सुखजिंदर कौर, कुमारी कशिश व हीना जोशी की अथक मेहनत, सुव्यवस्थित तैयारी तथा उत्कृष्ट टीमवर्क का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अध्यक्ष डॉ. नरोत्तम सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. गगनदीप कौर, प्रिंसिपल सवीना बहल व गगनदीप कौर खैरा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


