जालंधर| संतोखपुरा में संगत ने श्री गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव मनाया। इस दौरान उत्तरी विस हलके के विधायक अवतार सिंह जूनियर हैनरी भी पहुंचे। उन्होंने माथा टेका। विधायक ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने ऐसे समाज की स्थापना की शिक्षा दी, जहां सभी बराबर हों। किसी को गम न रहे।


