वी क्लब चिरमिरी ने किशोरियों को सिखाए स्वच्छता के गुर, स्वच्छता किट भी बांटी गई

भास्कर न्यूज | चिरमिरी वी क्लब चिरमिरी ने वार्ड क्रमांक 31 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एक विशेष जागरूकता व प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को न केवल उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया गया, बल्कि खेलकूद और पुरस्कारों के जरिए उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया गया। क्लब की माइक्रो चेयरपर्सन रश्मि वधावन और चेयरपर्सन रविंदर कौर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में किशोरियों को जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर आने वाले शारीरिक बदलावों की जानकारी दी गई। फाउंडर मेंबर वी. नीलम राय, सचिव रविंदर कौर और अध्यक्ष कमला शुक्ला ने विशेष रूप से मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई और संतुलित आहार की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि एक स्वस्थ जीवनशैली ही उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार है। कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण खेलकूद गतिविधियों से हुई, जिसमें बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किशोरियों के उत्साहवर्धन के लिए क्लब द्वारा दैनिक उपयोग की सामग्रियों से युक्त किट प्रदान की गई। खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित किशोरियों को पूरी-सब्जी के पैकेट वितरित कर पोषण के महत्व को समझाया गया। इस अवसर पर वी. अंजना जायसवाल, पार्वती गोयन, ममता सिन्हा, गौरी हथगेन, सुनैना आनंद, शिप्रा विश्वास और कंचन जायसवाल सहित क्लब की अन्य सदस्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *