नो-एंट्री में बेखौफ घुस रहे मालवाहक, पुलिस वीवीआईपी मूवमेंट में ही व्यस्त

राजधानी को जाम से मुक्त करने और दुर्घ टनाएं रोकने के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बड़ी गाड़ियों की शहर में नो एंट्री है। प्रमुख सड़कों पर बड़े मालवाहक वाहनों व मेन रोड में भी दिन में छोटे माल ाहक वाहनों की इंट्री नहीं है। बावजूद नियमों की अवह लना कर शहर की प्रमुख सड़कों पर दिनभर मालवाहक गाड़ियों का परिचालन हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस के सामने से मालवाहक गाड़ियां आना जाना कर रही हैं, लेकिन न उन्हें और न उनके अधिकारियों को यह दिखाई दे रहा है। दैनिक भास्कर ने सोमवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर पड़ताल कर नो इंट्री की हकीकत जानी। इस दौरान हर रूट पर नो इंट्री में मालवाहक वाहन आता जाता दिखा। जाम से परेशान रहेगी : मेन रोड, मेडिकल चौक बरियातू, करमटोली चौक, जोड़ा तालाब रोड चौक, रातू रोड, पिस्का मोड़ और कोकर, खेलगांव रोड समेत विभिन्न प्रमुख सड़कों पर सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इससे वाहन सवार समेत आमलोग परेशान रहे। बाजवूद ट्रैफिक स्मूथ कराने के बजाए चौक-चौराहों पर तैनात जवान वाहन सवार का चालान काटने में ही व्यस्त दिखे। वीवीआईपी मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी रेस हो रहे थे। सभी वाहन सवार का परिचालन बंद करा वहां से वीवीआईपी का मूवमेंट करा रहे थे। काफिला पार होने के बाद जवान िफर वाहनों की कागजात जांचने में व्यस्त रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *