बाइक को टक्कर मारकर टैंकर में घुसी ट्रैवलर, 6 मृत:महू के मानपुर में 16 घायल; महाकाल दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे थे तीर्थयात्री

महू के पास मानपुर में एक ट्रैवलर ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर टैंकर में जा घुसी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। ट्रैवलर में सवार सभी यात्री कर्नाटक के बेलगाम जिले के रहने वाले हैं, जो महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे। एमवाय अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 18 घायल लाए गए थे। इनमें से सागर (65) और नीतू (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक बच्चे को पीआईसीयू में एडमिट किया गया है। बाकी लोग हड्डियां टूटने और चोट लगने के कारण एडमिट हैं। उनकी हालत ठीक है। घाट से उतरते वक्त हुई बेकाबू
मानपुर थाने के एसआई रवि के मुताबिक, राऊ-खलघाट हाईवे पर भेरुघाट उतर रही ट्रैवल्स नंबर DD01 X 9889 ने अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद टैंकर नंबर MP09 HG 8024 में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हिमांशु और शुभम की भी मौत हुई है। हिमांशु धरमपुरी और शुभम सेंधवा का रहने वाला था। हादसे की चार तस्वीरें… ये खबर भी पढ़ें… गुना में श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी; दो मौत, 37 घायल गुना के कंचनपुरा से राजस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली फतेहगढ़ में पलट गई। हादसे में एक बुजुर्ग और बच्ची की मौत हो गई। 37 लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह 11.30 बजे हुआ। ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। सभी राजस्थान के बारां में गूगोर वाली माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी किशनपुरा के पास मोड़ पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *