संस्था के प्रयास से मृतक बीएसएफ कमांडेंट के परिवार मिली अंतिम संस्कार की सहायता राशि

भरतपुर। सीमा प्रहरी कल्याण संस्था के प्रयास से मृतक सेवानिवृत्त उप-कमांडेंट स्व. राम अवतार सिंह के परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 8 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई गई। संस्था अध्यक्ष शेरसिंह ने बताया कि स्व. राम अवतार सिंह 52वीं बटालियन बीएसएफ से जुलाई 2017 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनका 1 नवंबर 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। वे मूल निवासी कलोथरा, जिला झुंझुनूं तथा वर्तमान निवासी जयपुर थे। दिसंबर 2025 में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ओमवीर सिंह को परिवार के बारे में जानकारी मिली। परिवार को विभागीय सहायता की जानकारी नहीं थी। संस्था ने मृतक की अविवाहित पुत्री वसुंधरा के आवेदन के साथ विभाग से पत्राचार किया। लगातार प्रयासों के बाद दिसंबर में 8 हजार रुपए की राशि वसुंधरा के बैंक खाते में जमा कराई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *