मनरेगा का नाम बदलकर वीबीराम जी करने के विरोध में कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भरतपुर। प्रदेश कांग्रेस (शिक्षक प्रकोष्ठ) के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया के आव्हान पर मंगलवार को कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष कुंतल के नेतृत्व में महत्वाकांक्षी, जन कल्याणकारी गांव गरीब की योजना मनरेगा का नाम बदलकर वीबीराम जी करने के विरोध में तथा उसे यथावत रखने के लिए शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला कलक्टर कमर चौधरी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देते समय डॉ. दयाचंद पचौरी शहर अध्यक्ष कांग्रेस, भरत गादौली प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संरक्षक मदन मोहन शर्मा, रामेश्वर दयाल प्रदेश सचिव, चन्द्रभान फौजदार महासचिव, रसीद खां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेनूदीप गौड, सूरज सिंह, ब्रजलाल परनामी ब्लॉक अध्यक्ष, जीवनलाल शर्मा, प्रेमसिंह प्रजापति, चन्द्रकांत शर्मा, अभिषेक चांदवारी, गजराज सिंह फौजदार उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *