पुष्करणा सावे के सफल आयोजन के लिए प्रशासन से मांगा सहयोग

सिटी रिपोर्टर | बीकानेर बीकानेर शहर में पुष्करणा समाज की ओर से आयोजित होने जा रहे पुष्करणा ओलंपिक सावे के अंतर्गत एक ही दिन में सैकड़ों विवाह समारोह होंगे। यह आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपरा एवं हिंदू संस्कृति की आन-बान-शान का प्रतीक है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने जिला प्रशासन से इस विशाल आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। मंडल ने अवगत कराया कि राज्य सरकार के पूर्व निर्णयानुसार शहरी परकोटे को एक छत माना गया है। इसके अंतर्गत यह आयोजन संपूर्ण परकोटा क्षेत्र में प्रभावी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मुख्य मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं सजावट, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, स्पेशल स्क्वॉड की तैनाती एवं यातायात प्रबंधन, तीन पारियों में सफाई व्यवस्था, नालियों की मरम्मत एवं नियमित स्वच्छता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से राशन डिपो से कम दरों पर खाद्यान्न उपलब्धता,आपातकालीन सुविधाएं जैसे मोबाइल मेडिकल वैन, एम्बुलेंस एवं प्राथमिक उपचार,एलपीजी सिलेंडर की समुचित व्यवस्था,डेयरी उत्पादों की उपलब्धता के लिए अस्थाई डेयरी बूथ एवं दूध टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह ऐतिहासिक आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न होगा। इस अवसर पर कमल कल्ला, विक्की जैन, , कमल बोथरा, मेघाराम गोदारा, रामदयाल सारण, रविन्द्र शर्मा, सुशील यादव, शांतिलाल कोचर आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *