वनपाल और महिला पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन अब 11 फरवरी तक

बीकानेर | ओटीआर और दस्तावेज अपलोड करने में आ रही परेशानी को देखते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने दो भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई है। वनपाल भर्ती और महिला पर्यवेक्षक भर्ती के लिए अब 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पहले वनपाल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी और महिला पर्यवेक्षक के लिए 5 फरवरी थी। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से अभ्यर्थियों को राहत मिली है। अभ्यर्थी बार बार चयन बोर्ड से शिकायत कर रहे थे कि उन्हें आवेदन में दिक्कत हो रही है। दस्तावेज अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। बोर्ड ने आवेदकों को सलाह दी है कि अॉनलाइन आवेदन और ओटीआर की प्रक्रिया के लिए बोर्ड के दिशा निर्देशों का अवलोकन करें। साथ ही अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय सीमा के भीतर आवेदन कर दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *