संस्थापन अधिकारी से वरिष्ठ सहायक के 943 पदों पर बढ़ोतरी

बीकानेर | राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों पुनर्गठन किया गया है। जिसके तहत संस्थापन अधिकारी से वरिष्ठ सहायक तक के 943 पदों में बढ़ोतरी हुई है। शिक्षा ग्रुप एक विभाग ने इस संबंध में स्वीकृति प्रदान की है। दरअसल, शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने 30 जनवरी को शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मुलाकात कर मंत्रालयिक कर्मचारियों के रिव्यू पदों की स्वीकृति शासन स्तर से तीन दिनों में जारी करने की मांग की थी, शासन स्तर से शिक्षा ग्रुप द्वारा मंगलवार को स्वीकृति जारी कर दी गई है। जिसके तहत संस्थापन अधिकारी के 102, प्रशासनिक अधिकारी के 164 पद, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 412 पद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 231 पद एवं वरिष्ठ सहायक के 34 पदों की वृद्धि हुई है। हालांकि कनिष्ठ सहायक के 943 पदों में कमी भी की गई है। शिक्षा विभाग में पहले कनिष्ठ सहायक के 12814 पद स्वीकृत थे। जो अब 11871 रह गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *