‘डैमेज’ अब कंट्रोल से बाहर:दलीय आधार पर चुनाव न होने का हवाला देकर नेता-कार्यकर्ता लांघ रहे पार्टी की लक्ष्मण रेखा

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति ध्वस्त होती दिख रही है। कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी को खुली चुनौती दे रहे हैं। पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। स​मर्थित उम्मीदवार के साथ ही अन्य नेता-कार्यकर्ता भी नामांकन पत्र भर रहे हैं। हालत यह है कि पार्टियों के भीतर डैमेज अब कंट्रोल से बाहर हो गया है। गैर दलीय चुनाव होने के कारण सभी प्रमुख पार्टियों की रणनीति थी कि एक-एक व्यक्ति को समर्थन देकर चुनाव मैदान में उतारा जाए। इसके लिए प्रत्याशी तय किए गए। लेकिन समर्थन की बात सार्वजनिक होते ही बगावत शुरू हो गई। सबसे ज्यादा उथल-पुथल भाजपा में मची। धनबाद में भाजपा नेता और पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने पार्टी छोड़ दी। वे झामुमो में शामिल हो गए। वहीं रांची में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के अलावा चार और लोगों ने नामांकन दाखिल कर दिया। झामुमो की रीना तिर्की ने भी नामांकन दाखिल किया है। पार्टी के पांच अन्य नेताओं ने भी नामांकन पत्र खरीद लिया है। जबकि झामुमो ने रांची मेयर पद के लिए अब तक किसी को समर्थन देने की घोषणा नहीं की है। हालांकि रांची मेयर पद के लिए कांग्रेस की एकमात्र प्रत्याशी रमा खलखो ने नामांकन भरा है। धनबाद… कांग्रेस के दो नेताओं ने नामांकन पत्र भरा, भाजपा के पांच नेता नामांकन के लिए तैयार धनबाद में सबसे ज्यादा मारामारी भाजपा में है। भाजपा समर्थित संजीव अग्रवाल 4 फरवरी को नामांकन करेंगे। वहीं, झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, भाजपा नेता मुकेश पांडेय, भृगुनाथ भगत व शांतनु चंद्रा ने भी पर्चा दाखिल करने की घोषणा की है। उधर, कांग्रेस के दो सीनियर नेता शमशेर आलम ने रवि चौधरी ने नामांकन पत्र भरा है। झामुमो से नीलम मिश्रा ने पर्चा भरा है। लेकिन भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए चंद्रशेखर अग्रवाल ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रांची… भाजपा समर्थित रोशनी खलखो आज ​करेंगी नामांकन, पर पार्टी के चार अन्य ने नामांकन कर दिया रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो बुधवार को नामांकन करेंगी, पर मंगलवार को ही पार्टी के चार कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र भर दिया। इसमें भाजपा एसटी मोर्चा के मीडिया प्रभारी सह कार्यालय मंत्री राजेंद्र मुंडा, भाजपा नेता और पूर्व वार्ड पार्षद सुजाता कच्छप, भाजपा नेता सुनील फकीरा और संजय कुमार टोप्पो शामिल हैं। इन्होंने कहा कि गैर दलीय चुनाव है, इसलिए वे स्वतंत्र है। मानगो… कांग्रेस की सुधा गुप्ता के खिलाफ जेबा अख्तर, भाजपा की संध्या सिंह के खिलाफ कुमकुम श्रीवास्तव: मानगो मेयर पद से कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता के खिलाफ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता जेबा खान ने पर्चा दाखिल किया है। उधर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने अपनी प|ी कुमकुम श्रीवास्तव का नामांकन कराया, जबकि पार्टी ने संध्या सिंह को समर्थन दिया है। जुगसलाई नगर परिषद में भाजपा नेता पप्पू सिंह अपनी पत्नी को भी अध्यक्ष पद के लिए उतार रहे हैं। हजारीबाग… भाजपा समर्थित सुदेश के खिलाफ टुन्नू गोप उतरे हजारीबाग नगर निगम में मेयर पद के लिए भी ऐसी ही स्थिति है। भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी के खिलाफ पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नू गुप्ता चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। टुन्नू गोप ने मंगलवार को पर्चा भरा। कांग्रेस और झामुमो से अभी यहां पर किसी ने नामांकन पत्र नहीं भरा है। आदित्यपुर… भाजपा की प्रभाषिणी के सामने चंपाई की करीबी सावित्री आदित्यपुर में मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रभाषिणी कंडुलिया के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की करीबी सावित्री लियांगी ने पर्चा भरा है। इसी प्रकार सरायकेला नगर पंचायत में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमित चौधरी के खिलाफ सानंद कुमार आचार्या हैं। सानंद भी चंपाई सोरेन के नजदीकी हैं। मेदिनीनगर… भाजपा समर्थित अरुणा के खिलाफ तीन और पर्चे मेदिनीनगर में मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित अरुणा शंकर के खिलाफ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम ओझा की प|ी जानकी ओझा, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह की प|ी रिंकू सिंह और मीना कुमारी ने पर्चे भरे हैं। यहां से कांग्रेस से पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की बेटी नम्रता त्रिपाठी और पूनम सिंह जेएमएम समर्थित प्रत्याशी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *