साहित्यकार महादेव टोप्पो का रांची स्टेशन में टीम धुमकुड़िया ने स्वागत किया। उन्हें काशी विश्वविद्यालय में कालिदास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। लेखक महादेव टोप्पो कई कुरुख भाषा में बनी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। नाटककार भी हैं। अपनी लेखनी से पत्र-पत्रिकाएं और पुस्तकों में आदिवासी अस्मिता की बात को प्रमुखता से रखते हैं। उनका स्वागत सरना र| दादा वीरेंद्र भगत, फूलदेव भगत, ब्रजकिशोर बेदिया, विनय टोप्पो, प्रेमचंद उरांव, शिव शंकर उरांव आदि ने आदिवासी रीति-रिवाज से किया।


