लुधियाना| भारतीय जनता पार्टी लुधियाना ग्रामीण द्वारा संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा उद्योग क्षेत्र के साथ तालमेल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कमलजोत सिंह चीनू को इंडस्ट्री सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद कमलजोत सिंह चीनू ने पार्टी हाईकमान और भाजपा लुधियाना ग्रामीण के जिला अध्यक्ष गगनदीप सिंह सनी कैंथ का विशेष रूप से धन्यवाद किया। कमलजोत सिंह चीनू ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री सेल को जिले के प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र तक सक्रिय किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के सचिव सूरज भारद्वाज, पार्टी प्रवक्ता राकेश कपूर, भाजपा लुधियाना ग्रामीण के जनरल सेक्रेटरी गुरबख्श सिंह विक्की बाजवा, उपाध्यक्ष हरपाल सिंह खैरा और कुलविंदर सिंह शैंकी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता और उद्योग क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


