श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 10 मार्च को

रांची | श्री श्याम संघ रांची के तत्‍वावधान में 10 मार्च को अपर बाजार स्थित श्री राधा वल्लभ मंदिर में फाल्गुन उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन श्याम भक्त निशान पूजन कर अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे। अध्यक्ष कमलेश संचेती ने बताया कि 10 मार्च फाल्गुन एकादशी पर सुबह 7 बजे श्री राधा वल्लभ मंदिर से 501 पावन निशान के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अपर बाजार के विभिन्न मार्ग होते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। वहां भक्त बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे। फाल्गुन उत्सव के लिए आशीष अग्रवाल को संयोजक और हरेंद्र अग्रवाल को उप संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनिल लोहिया, संजय सुरेका, सौरभ कटारुका, वैभव ढानढनिया, सुमित अग्रवाल, ललित शर्मा, विकास लोहिया, भगवती हेतमसरिया, मुकेश कटारुका, अभिषेक चौधरी, रवि अग्रवाल व अन्य सदस्य तैयारी में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *