श्री श्याम बाल मंडल की तीसरी वर्षगांठ मनी, भक्तों ने किया अखंड ज्योति पाठ

सिटी रिपोर्टर | रांची श्री श्याम बाल मंडल द्वारा मारवाड़ी ब्राह्मण भवन स्थित श्री सालासर मंदिर में तीसरी वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ किया गया। श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन रविवार को श्री सालासर बालाजी मंदिर, ब्राह्मण धर्मशाला में प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और श्री श्याम प्रेमियों ने अखंड पाठ में हिस्सा लिया। श्री श्याम ज्योति पाठ प्रख्यात ज्योति पाठ गायक पुरुलिया के अश्विनी शर्मा के सानिध्य में किया गया। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक भजन संकीर्तन का कार्यक्रम किया गया। सुमधुर भजनों की गंगा प्रवाह की गई। कीर्तन के बाद महाआरती व भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में दिनेश शर्मा, चेतन मटोलिया, कमल शर्मा, रिशु मटोलिया, अंकित अग्रवाल, अंकित मटोलिया, सहित कई श्याम प्रेमियों ने योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *