रांची | बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में रविवार को अध्यक्ष जयंत झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन पहाड़ी मंदिर परिसर में शिव भक्तों की सुविधा के लिए श्रद्धालु सेवा शिविर लगाया जाएगा। इसमें शिव भक्तों के लिए दूध, फूल बेलपत्र, गंगाजल, धूप अगरबत्ती आदि निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। श्रद्धालु सेवा शिविर प्रातः 6 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा। मौके पर रांची नगर निगम के निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता रहेंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष जयंती झा, उदित नारायण ठाकुर, मृत्युंजय झा, पूर्णेन्दु ठाकुर मनोज झा, विमलेश झा, आशु झा, ज्ञानदेव झा, आशुतोष झा, विनय पासवान, राधेश्याम यादव, अजय झा, श्याम चौबे, रमेश भारती, भानु कच्छप, बिमल, छवि झा, इशांक झा, हेमंत झा, डॉ. पंकज राय व अन्य मौजूद थे।


