कोड्याई महिला की हत्या मामले में 23 घंटे बाद बनी:आरोपियों को दस दिन में गिरफ्तार करते सहित कई मांगे मानी गई

बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में मंगलवार शाम 60 वर्षीय महिला की हत्याकर और जेवरात लूटने की सनसनीखेज सनसनीखेज वारदात हुई थी। वारदात को लेकर 23 घंटे तक आंदोलन चला। जिसके घटना के 28 घंटे बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए बौंली CHC पहुंचाया गया। इससे पहले आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाइपास हाईवे पर जाम लगा दिया था, जिससे हालात अति संवेदनशील बने हुए थे। रातभर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण धरने पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर नारेबाजी की और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, मुआवजा व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की थी। यहां प्रशासन और ग्रामीणों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद सहमति बनी। इन 8 मांगों पर ग्रामीणों और प्रशासन में बनी सहमति
ग्रामीणों और प्रशासन के बीच 10 दिन में हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तार करने,
मृतक के परिवार को 15 लाख रुपए की पैकेज सहायता (7 लाख व 8 लाख दो किस्तों में),
रात्रि गश्त प्रभावी रूप से शुरू करने, एक करोड़ रुपए की सहायता राशि के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने, धरना-प्रदर्शन में शामिल लोगों पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं होने, मृतक परिवार के एक परिजन को संविदा पर नौकरी देने, विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब की ब्रांचें बंद करने और
जाहिरा हत्याकांड का भी शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *