चोरी के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार:बंद मकान से चुराए 1 करोड़ के जेवरात, 106 तोला सोना बरामद

माउंट आबू पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके पास से 106 तोला सोने के जेवरात, 800 ग्राम चांदी के जेवरात और 59,410 रुपए की नगदी बरामद की है। घटना 19 से 23 जनवरी के बीच की है, जब व्यापारी सतीश चंद्र अग्रवाल अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश गए हुए थे। 23 जनवरी की सुबह उनके स्टाफ महेंद्र ने फोन कर सूचित किया कि उनके घर के गोदाम का ताला टूटा हुआ है। जांच में पता चला कि चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और अंडरग्राउंड लॉकर से भारी मात्रा में जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर 19 जनवरी से 23 जनवरी तक के घटनास्थल के संभावित सभी रूटों पर लगे होटल रेस्टोरेंट चौराहा टूर बूथ पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में धानेरा पुलिस थाना अनादर निवासी प्रकाश कुमार पुत्र मानाराम खोली और महेंद्र पुत्र मानाराम कली दो भाइयों को गिरफ्तार किया। सिरोही एसपी अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा किया। चोरी हुए जेवरात में सोने की दो चेन (50 ग्राम), एक ब्रेसलेट (30 ग्राम), अंगूठियां, चार चेन (100 ग्राम), चार चूड़ियां (40 ग्राम), एक रानीहार (80 ग्राम) और चांदी के जेवरात में चार जोड़ी पाजेब, चार जोड़ी बिछिया और चांदी के सिक्के शामिल थे। कार्रवाई को अंजाम देने में पुलिस टीम में माउंट आबू थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप डांगा, हेड कॉन्स्टेबल विक्रम कुमार नारायण लाल तथा कॉन्स्टेबल मोहनलाल, जगदीश चौधरी, चंद्र सिंह, डालाराम, बाबू सिंह, ओमाराम और सहीराम शामिल रहे। मलिक को खुद नहीं पता कितने ग्राम सोना चोरी हुआ मामले के पीड़ित सतीश चंद्र अग्रवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके करीब 80 तोला सोना चोरी हुआ है। जबकि पुलिस को बरामदगी में 106 तोला सोना बरामद करने में सफलता मिली। करीब 26 तोला सोना की अधिक बरामद की हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *