चांदो में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर लगाया जागरुकता शिविर

भास्कर न्यूज|खेतको पेटरवार ब्लाक से आए एम डी ए कॉर्डिनेटर के द्वारा उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय चांदो में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्कूल में एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। बसंत रविदास द्वारा बताया गया कि 10 से 25 फरवरी के बीच चलने वाले फाइलेरिया दवा को खाने को लेकर कहा गया। उन्होंने कहा कि घर में भी इस की जानकारी दें ताकि फाइलेरिया बीमारी से बच सकें। इसको लेकर स्कूल के बच्चों को दवा खिलाने से कोई परहेज न करें। मौके में प्रभारी प्रधानाध्यापक सनिहा कुमारी, नरेश कुमार नायक, हजारी गोराई, सुनीता कमारी, जयदेव गोस्वामी, नरेश महतो, रहमतुल्लाह अंसारी,राजू चौधरी, साहिल कुमार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *