भास्कर न्यूज|तुपकाडीह जरीडीह प्रखंड क्षेत्र तांतरी उत्तरी पंचायत के तांतरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय तांतरी में सहायक शिक्षक करमचंद मल्लाह की सेवानिवृत्ति पर स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्हें उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बतौर मुख्य अतिथि तांतरी उत्तरी पंचायत के मुखिया ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का वह पड़ाव है, जो शब्दों से अधिक भावनाएं मुखर होती है। शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं, वे कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। वे अपनी प्रेरणा से समाज को सशक्त बनाने का काम करते हैं। सहायक अध्यापक संघ जिला सचिव अजय कुमार नायक ने कहा कि सहायक अध्यापक अपना पूरा जीवन बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देने का काम करते आ रहे हैं। लेकिन अफसोस उस वक्त होता है जब सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार द्वारा सम्मान पूर्वक न तो कोई पेंशन दी जाती है और ना ही उचित राशि। वजह परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सूबे की सरकार व शिक्षा विभाग को इस पर पहल करने की जरूरत है। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक रंजीत कुमार साव, बीआरसी कर्मी सुमित कुमार, श्याम सुंदर साहू, विमल मिश्रा, बचनदेव मिश्रा, रीता कुमारी आदि उपस्थित थे।


