गरियाबंद | ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर से लगे ग्राम पंचायत हरदीभाठा में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 6 से 8 फरवरी तक श्री रामचरित मानस सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें 18 मानस परिवार श्री रामचरित मानस का सुमधुर गान प्रस्तुत करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन की तैयारी ग्रामीण कई माह पूर्व से करते हैं।


