भास्कर न्यूज| महासमुंद स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें बेहतर प्रर्दशन के आधार पर खोमन निषाद पिता बंशी लाल निषाद का चयन किया गया। वह शासकीय स्कूल भोरिंग में कक्षा 12वी कॉमर्स में अध्ययनरत है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बालक टीम ने असम, पंजाब, दिल्ली एवं मध्य प्रदेश से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच दिल्ली के साथ हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ ने दिल्ली से हारकर उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया। बेसबॉल चैंपियनशिप में जिले के खोमन निषाद के रजत पदक जीतने पर महासमुन्द जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, बीईओ लीलाधर सिंहा आदि ने खुशी जताई।


