मूनक में शादी वाले घर से 3 लाख चोरी, दो पर केस

भास्कर न्यूज | संगरूर मूनक में शादी वाले घर से 3 लाख रुपए चोरी हो गए है। पुलिस ने शिकायत के बाद दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। मूनक निवासी जतिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 फरवरी को उसके बेटे की शादी की मेहंदी की रस्म चल रही थी। जिस कारण घर के मेंबर और रिश्तेदार छत पर प्रोग्राम में व्यस्त थे। इस दौरान मूनक के ही रहने वाले पंकज कुमार अरोड़ा व लक्षदीप उर्फ गोली मोटरसाइकिल पर आए। जो घर में रखी अलमारी से पैसे वाला बैग लेकर फरार हो गए। जिसमें 3 लाख रुपए थे। जिन्हें भागते हुए उसने देख लिया था। पुलिस ने जतिंदर सिंह की शिकायत पर थाना मूनक में पंकज कुमार व लक्षदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *