7 महीने बाद जेल से बाहर आए मजीठिया:मूंछों पर ताव देकर बोले- मैं झुकूंगा नहीं, दिल्ली हारे केजरीवाल के आदेश पर पंजाब नहीं चलेगा

पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया 7 महीने बाद मंगलवार (3 फरवरी) को दोपहर 2 बजे पटियाला की नाभा जेल से बाहर आ गए। उन्होंने बाहर आते ही समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने मूंछों पर ताव दिया। समर्थकों को संबोधित करते हुए मजीठिया ने कहा- जितना सरकार ने दबाया, उतनी ताकत मिली। दिल्ली हुक्मरानों के साथ ईंट से ईंट टकरानी है। मुझे इस बात की प्रेरणा मिली है। जेल में भी मैं भगवंत मान और केजरीवाल के नाम वाले तकिए घुटनों के नीचे रखकर सोता था। मजीठिया ने कहा- सरकार चाहती थी कि यह मरा बाहर आए। जिंदा बाहर न आए। मान का बस चलता तो वह मुझे भी मरवा देता, जैसे सिद्धू मूसेवाला को मरवाया। मगर, मैं न रुकूंगा और न ही झुकूंगा। मेरे पास बताने को बहुत कुछ है। केजरीवाल, जो दिल्ली में खुद हार गया, उसके आदेश पर पंजाब नहीं चलेगा। मजीठिया ने CM भगवंत मान को चैलेंज किया कि अगर CM मान में दम है तो मजीठा से खुद इलेक्शन लड़े। उन्होंने कहा- उसके सामने मैं भी चुनाव लड़ूंगा, फिर स्वाद आएगा। समर्थकों को संबोधित करने के बाद मजीठिया पटियाला में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेका। अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप कलेर ने कहा कि अब मजीठिया अमृतसर या चंडीगढ़ जा सकते हैं। जेल के बाहर के PHOTOS… जेल से बाहर आकर मजीठिया ने क्या कहा बिक्रम मजीठिया से जुड़े PHOTOS… मजीठिया से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बिक्रम मजीठिया की रिहाई पर बाबा Vs CM:डेरा ब्यास मुखी ने कहा- सब आरोप गलत; मान बोले- जेल में मुलाकाती ही जज बन गए मजीठिया की रिहाई से पंजाब की सियासत में हलचल:AAP का ड्रग्स नैरेटिव कमजोर, अकाली दल एग्रेसिव होगा; जानिए और क्या असर मजीठिया की रिहाई के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *