सीटू ने बजट-2026 का घोड़ा चौक फरवाही में प्रतियां जला किया विरोध

भास्कर न्यूज | बरनाला सीटू ने केंद्र सरकार के बजट को जन विरोधी और मजदूर वर्ग के खिलाफ बताते हुए घोड़ा चौक फरवाही में बजट की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया गया। सीटू के राज्य सचिव शेर सिंह फरवाही ने कहा कि यह बजट आम जनता के हितों के साथ धोखा है क्योंकि इसमें केवल निजी कॉर्पोरेट घरानों को ही अनुदान और सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि सीटू इस मजदूर विरोधी और कॉर्पोरेट पक्ष के बजट को पूरी तरह से खारिज करती है। राज्य नेता ने देश के मेहनतकश लोगों से अपील की कि वे केंद्र सरकार की इन जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर अपना विरोध तेज करें और सड़कों पर उतरें। उन्होंने घोषणा की कि इन जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल की जाएगी, जिसमें सभी वर्ग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस दौरान दर्शन सिंह सिद्धू, बलवीर सिंह, बलदेव सिंह, जगजीत सिंह, मेजर सिंह, जसबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, आत्मा सिंह, प्यारा सिंह, भोला सिंह, ज्ञानी करनैल सिंह और मेला सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *