नुक्कड़ नाटक का मंचन कर बताए नशे के दुष्प्रभाव

पठानकोट| श्रीमती रमा चोपड़ा सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय में एनएसएस विभाग की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। इसमें एंटी ड्रग्स को लेकर नुक्कड़ नाटक कराया गया। इस नाटक को प्रस्तुत करने के लिए रेड आर्ट ग्रुप के कलाकार पटियाला से खास तौर पर महाविद्यालय पठानकोट पहुंचे। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शाम महाजन समाज सेवक, श्रीमती रंजना महाजन ने बच्चों के साथ नशे के खिलाफ विचार सांझा किए। इसके अलावा विशेष रूप से पुल-टेबल को भी शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों को भेंट किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शोभा पाराशर ने मुख्यातिथि शाम महाजन और रंजना महाजन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रो. गुरमीत कौर, प्रो. रिंकी बाला, प्रो. प्रियंका चुघ, प्रो. रीति महाजन, प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. सोनाली महाजन व अन्य प्रवक्ता वर्ग भी था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *