केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्‌टू को गद्दार कहने पर भड़की भाजपा, फूंका राहुल गांधी का पुतला

भास्कर न्यूज | सुजानपुर विश्वकर्मा मंदिर चौक में भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष रूप लाल ओर माधोपुर मंडल अध्यक्ष अवतार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। राहुल गांधी द्वारा देश के राज्य रेल मंत्री रवनीत बिट्टू को गद्दार कहने पर आज पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतले फूंके गए। इसमें विशेष रूप में भाजपा जिला महामंत्री राज कुमार गुप्ता पहुंचे। इस मौके पर एमसी द्वारका दास, राज कुमार नामू, सुरेश महाजन बॉबी, राहुल महाजन, तरलोक महाजन, सोनू शर्मा, बोध राज प्रधान, लघु महाजन, शेखर महाजन, जतिंदर अबरोल, सनी मेहरा, दीपक शर्मा, कृष्ण कांत शर्मा, बाबा जोगिंदर, काला ,तरलोचन महाजन, रमेश भंडारी, सोम राज, शाम लाल, दर्शन कुमार, प्रीतम चंद, मनोहर लाल, मक्खन, राणा, साहिल, मुन्ना आदि मौजूद थे। भास्कर न्यूज | पठानकोट केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू को गद्दार कहने पर भाजपा ने मंडल प्रधान निपुण गुप्ता की अध्यक्षता में वाल्मीकि चौक में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को बर्बाद करने की सोच रखने वालों की निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री बिट्‌टू के खिलाफ गलत बयानबाजी करना दुख है और देश को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा गया। उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू एक सिख परिवार से आते हैं जिसने देश की सेवा की है, राहुल गांधी की गद्दार वाली टिप्पणी अस्वीकार्य है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर, सतीश महाजन, नितिन महाजन, प्रवीन कुमार, लवनीश महाजन, नीतीश बलोतरा, कुमारी मीनू, जोगिंदर शील, संजीव परमार, दीपक सलवान, संजीव सहोता, विकास सनोत्रा, अंकुश महाजन, मनदीप अरोड़ा, राम कुमार मौजूद थे। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू को गद्दार कहने पर पठानकोट में राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए भाजपा नेता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *