पठानकोट| श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी अंबेडकर नगर भदरोआ की ओर से श्री गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाशोत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ व भजन-कीर्तन से की। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी द्वारा तैयार किया गया केक काटा गया। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं व उनके जीवन के आदर्शों को याद किया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष बलदेव राज व कोषाध्यक्ष संतोष कुमारी ने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश आज भी समाज को बराबरी, भाईचारे और प्यार का रास्ता दिखाता है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष संतोष कुमारी, मनोहर लाल, सोम राज, बलबीर कुमार, कमलेश कुमारी, प्रवीन कुमारी, बबली देवी, रानी देवी, परमजीत कौर, भोली, स्वर्णी देवी, कमलेश, सिम्मी, सुमन कुमारी, प्रवीण, पुष्पा देवी, कांता देवी, कमला देवी, कमली देवी, सुलखनी देवी, आशा रानी आदि मौजूद थे।


