बाइक एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत:सेंट्रल जेल रोड़ पर आमने सामने बाइक टकराई, गर्दन में चोट लगी

शहर के नयापुरा इलाके में बाइक एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक दीपक वाल्मीकि (24) सोगरिया इलाके का रहने वाला था। जो रविवार को हादसे का शिकार हुआ था। आज एमबीएस की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सौंप दिया। फिलहाल हादसे के कारण समने नहीं आए। मामा महेंद्र ने बताया कि तीन भाइयों में दीपक दूसरे नम्बर का था। भीमगंजमंडी इलाके में एक होटल में सफाईकर्मी का काम करता था। रविवार को सुबह 8 बजे किसी काम से घर से निकला था। वो बाइक से सेंट्रल जेल रोड़ से नयापुरा की तरफ जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दीपक को इलाज के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया और परिजनों को सूचना दी। दीपक के गर्दन पर चोट लगी थी। देर शाम उसकी मौत हो गई। दुर्घटना थाना ASI साबूलाल ने बताया कि जेल चौराहे दो बाइकों में एक्सीडेंट हुआ था।जिसमें सोगरिया निवासी दीपक की मौत हो गई। फिलहाल हादसे के कारण सामने नहीं आए है परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *