जयपुर में बीच सड़क पर हुआ 15 फीट का गड्ढा:बीच रास्ते में अचानक धंस गई सड़क, सीवर लाइन की वजह से डेमेज हो रही

जयपुर के मानसरोवर एरिया में बीटू बाइपास चौराहे के पास आज दिन में सड़क धंस गई। सड़क धंसने से 12 से 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया। घटना के बाद नगर निगम प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सड़क धंसने के कारण सीवर लाइन का डेमेज होना बताया ज रहा है। लाइन को रिपेयर करवाने का काम शुरू करवाया है। बताया जा रहा है कि यहां सीवर लाइन को बिछाए 40 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। पुरानी लाइन होने और आबादी का दबाव बढ़ने के चलते अब यह लाइन जर्जर हो चुकी है। इस कारण यह हर साल टूट रही है। इससे सड़क धंसने की घटना बार-बार हो रही है। 900 एमएम की यह लाइन मानसरोवर के पूरे एरिया के सीवर पानी को देहलवास स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक लेकर जाती है। पिछले साल भी धंसी थी सड़क इससे पहले जुलाई 2024 में भी इसी सीवर लाइन के टूटने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था। पिछले 6 साल में ये चौथी बार ऐसा हुआ है, जब सीवर लाइन के डेमेज होने से सड़क धंस गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *