झालावाड़| बड़बड़ ग्राम पंचायत के खेल मैदान पर हुआ अतिक्रमण प्रशासन के आदेश के बावजूद अब तक नहीं हट पाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ज्ञापन देकर सात दिन में अतिक्रमण हटाने की मांग की है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि 16 अक्टूबर 2025 को खसरा नंबर 397/555 की आबादी भूमि पर अवैध निर्माण को गिराया गया था। लेकिन निर्माण सामग्री आज तक नहीं हटाई गई। यदि आगामी 7 दिनों के भीतर अतिक्रमण मुक्त कर तारबंदी नहीं कराई गई, तो लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने इसे सार्वजनिक खेल मैदान के रूप में सुरक्षित करने की मांग की।


