भरतपुर की स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग बढ़ाने के लिए नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू किया है। नगर निगम की टीम शहर के मुख्य बाजारों में बुल्डोजर, ट्रेक्टर ट्रॉली के साथ निकली। बाजारों में जहां-जहां बैनर पोस्टर लगे हुए थे उन्हें हटाया गया। साथ ही बाजारों से कचरा साफ़ किया गया। 10 मार्च तक चलेगा अभियान नगर निगम RO तेजराम मीणा ने बताया कि नगर निगम ने आज से विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। कुछ दिनों में सफाई सर्वेक्षण का अभियान शुरू होना है। जिसके लिए 10 मार्च 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। शहर में जितने भी पुराने कचरे के ढेर और पॉइंट हैं। उन्हें हटाया जाएगा साथ ही अवैध होर्डिंग बैनर को हटाने का काम किया जाएगा। 25 जगह नगर निगम करेगा कार्रवाई यह कार्रवाई 10 मार्च 2026 तक चलेगी। नगर निगम ने 25 जगह चिन्हित की हैं जहां यह अभियान चलाया जाएगा। शहर में टीमें लगातार सफाई का काम करेंगी। इस कार्रवाई से पहले बाजारों में मुनादी करवा दी गई है। साथ ही प्रचार प्रसार भी करवाया गया है।


