मानसा में ट्राले की टक्कर:मोटरसाइकिल सवार की मौत, चार बहनों का इकलौता भाई था मृतक

मानसा के बरनाला-सिरसा नेशनल हाईवे पर मूसा चुंगी के पास बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एक अज्ञात ट्राले की टक्कर से हुआ। मृतक की पहचान मानसा निवासी टहला सिंह (40) पुत्र गिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 25 का रहने वाला था। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे टहला सिंह एक पैलेस में काम करने के बाद मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। मूसा चुंगी के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्राले ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टहला सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों बलविंदर सिंह और मक्कण सिंह ने बताया कि उन्हें शाम करीब 7 बजे हादसे की सूचना मिली। टहला सिंह अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बेटे हैं। मृतक का शव मानसा के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात ट्राला चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही थाना सिटी-वन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *