लुधियाना | गुरु रविदास जी के 648वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नौजवान सभा की ओर से अमरपुरा मेन रोड पर विशाल लंगर लगाया। जहां श्रद्धालुओं को प्रेम और श्रद्धा से लंगर वितरित किया। इस सेवा में गुरदीप सिंह नीटू, भारत भूषण जौहर, दीपक सहजल, पवनजोत बंगर, अवतार सिंह, परमिंदर कैथ, अरुण सहजल, जस्सी, संदीप, चुंबर, तुषार, किशना, बंटी,अमित, रवी, दीपू, बलि, जश्नदीप, चंदन, साहिबजोत व भोला उपस्थित रहे।


