भास्कर न्यूज | नारायणपुर कलेक्टर जनदर्शन एक बार फिर संवेदनशील एवं जनहितैषी प्रशासन का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। ग्राम करमरी निवासी दिव्यांग गुड्डू कोर्राम को कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से तत्काल राहत एवं नई उम्मीद मिली। कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में प्रस्तुत आवेदन पर गंभीरता और संवेदनशीलता दिखाते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके फलस्वरूप मौके पर ही गुड्डू कोर्राम को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।


