बड़े आरापुर में स्वयंसेवको ने चलाया जागरूकता अभियान

तोकापाल| राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोकापाल द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार को ग्राम पंचायत बड़े आरापुर के माध्यमिक शाला परिसर में हुआ। यह शिविर 28 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने गांव के सर्वांगीण विकास एवं जागरूकता के लिए सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया गया, नल-जल निकासी के लिए रास्ता बनाया गया तथा ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर ग्रामीणों को समझाया गया, कि पानी बचाना आवश्यक है और समय पर अस्पताल जाकर स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, ग्राम सरपंच मोहन कच्छ, संस्था प्राचार्य जय प्रकाश पाठक एवं उपसरपंच डमरू राम ध्रुव ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी हिरेन्द्र तिवारी ने सात दिनों की गतिविधियों का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *