परेशान युवक ने फंदा लगा जान दी नवांशहर के एजेंट दंपती पर केस

लुधियाना | इमिग्रेशन ठगी के शिकार हुए युवक ने तनाव में आकर मोती नगर इलाके में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर इमिग्रेशन एजेंट और उसकी प|ी पर मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है। उसकी मां जसविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि वह हाल ही में कनाडा से लौटी थीं और उनका बेटा घर पर अकेला रह रहा था। इंद्रपाल ने अपने भाई के परिवार का वीजा लगवाने के लिए नवांशहर स्थित एक इमिग्रेशन एजेंट अर्जुन शर्मा और उसकी प|ी बलजिंदर कौर से संपर्क किया था। वीजा लगवाने के नाम पर पहले 22 लाख की बात हुई, लेकिन बाद में रकम बढ़ाकर 32 लाख मांगी गई। परिवार ने करीब 26 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद दिए। शिकायत के अनुसार, पैसे देने के बावजूद वीजा प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। जब रकम वापस मांगी गई तो एजेंट दंपती की ओर से कथित तौर पर टालमटोल और धमकियां दी जाने लगीं। कमरा अंदर से बंद मिला 2 फरवरी को रिश्तेदार घर पहुंचे तो कमरा बंद मिला। दरवाजा तोड़कर देखा तो इंद्रपाल पंखे से लटका मिला। उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *