उमरादाह| ग्राम उमरादाह में दो दिवसीय देवा मेला का आयोजन 6 फरवरी को किया जाएगा। इसमें आठ गांवों के देवी-देवता शामिल होंगे। रात्रि में उमरादाह में चंपा बसन छत्तीसगढ़ लोककला नाचा पाटी, ग्राम भकुर्रा पथराटोला, जिला राजनांदगांव की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही बनसागर, पंडरीपानी, किशनपुर, श्री गुहान में छत्तीसगढ़ी नाचा का कार्यक्रम होगा। आयोजन की तैयारी में द्रोणाचार्य नाग जुटे हैं।


