बगिया में सीएम ने आम लोगों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं, समाधान करने का आश्वासन

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गृह ग्राम बगिया में आयोजित ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जशपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी मांगें और सुझाव लेकर मुख्यमंत्री के निवास पहुंचे।जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि उसका वास्तविक लाभ धरातल पर जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का वर्गीकरण कर समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *