घोषणा के 4 साल बाद भी आरओबी व एफओबी का शुरू नहीं हुआ काम

भास्कर न्यूज | कोरबा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में 4 साल पहले महाप्रबंधक थे आलोक कुमार। जबकि बिलासपुर मंडल प्रबंधक आलोक सहाय थे। 4 फरवरी 2022 को जीएम वार्षिक निरीक्षण पर कोरबा आए थे। उनके साथ डीआरएम समेत अधिकारियों की पूरी टीम भी थी। प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि बिलासपुर मंडल में 6 क्रासिंगों पर अंडरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। जिसमें से 2 क्रासिंग सुनालिया (संजयनगर) और इमलीडुग्गू पर हम काम शुरू करने जा रहे हैं। अब न तो जोन में वे जीएम हैं और न ही मंडल में सहाय डीआरएम हैं। जिस लहजे से तब के जीएम ने अंडरब्रिज बनाने की बात कही थी उससे माना जा रहा था कि जल्द काम शुरू हो जाएगी। लेकिन यह दुर्भाग्य ही है कि 4 साल बीतने के बाद भी प्रस्तावित दोनों ही ब्रिज पर एक ईंट तक नहीं रखी जा सकी है। हां संजयनगर रेलवे क्रासिंग पर दोनों ओर निर्माण एरिया में आने वाले भवनों, दुकानों को खाली जरूर करा दिया गया है। खाली कराए भी एक साल हो गया है पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इमलीडुग्गू रेलवे फाटक, जहां आरओबी बनाने की है योजना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *