दफ्तर से सीसीटीवी कैमरा चोरी, केबल काटी , जांच

लुधियाना| लिंक रोड पर प्रीत पैलेस के पास स्थित सुनेहरा भारत पार्टी के नेता और लोकसभा उम्मीदवार राकेश कुमार उर्फ रिंकू के कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाकर चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 31 जनवरी को अपनी गाड़ी कार्यालय के बाहर खड़ी की थी, लेकिन 2 फरवरी को कर्मचारी ने सूचना दी कि दीवार पर लगा एक कैमरा गायब है और उसकी केबल कटी हुई है। राकेश रिंकू ने इस घटना को खुद को मिल रही पुरानी धमकियों से जोड़ते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले भी विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल और मैसेज आ चुके हैं, जिससे उन्हें अपनी जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि कैमरा चोरी करने के पीछे वही लोग हो सकते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज खंगालते हुए धमकी के दावों की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *