यूथ कांग्रेस ने बिट्टू के निवास का किया घेराव

लुधियाना | एडवोकेट मनवीर सिंह धालीवाल की अगुवाई में पंजाब यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के लुधियाना स्थित आवास और कार्यालय का घेराव किया। यह विरोध लोकसभा में राहुल गांधी और बिट्टू के बीच हुई नोक-झोंक के बाद किया गया। धालीवाल ने कहा कि बिट्टू द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्द अस्वीकार्य हैं और यूथ कांग्रेस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के योगदान और सिखों के सम्मान की मिसालें देते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिख नेताओं को उच्च पदों पर लाकर समुदाय का गौरव बढ़ाया है। धालीवाल ने यह भी कहा कि देशभक्ति का प्रमाण शहीद परिवारों से लिया जाता है, किसी की बयानबाजी से नहीं। इस घेराव में कई वरिष्ठ यूथ कांग्रेस नेता, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय सदस्य शामिल थे, जिन्होंने सरकार और मंत्री के रवैये के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *