आश्रय भवन में दो नवजातों को मिला आश्रय

कोटा| करनी नगर विकास समिति द्वारा संचालित आश्रय भवन में बीते एक सप्ताह के भीतर दो नवजात शिशुओं को सुरक्षित रूप से छोड़ा गया। इनकी अब संरक्षण और देखभाल की जा रही है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 1.40 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक नवजात बालक को पालने में छोड़ा। इससे कुछ दिन पहले एक नवजात बालिका भी इसी तरह आश्रय भवन में मिली थी। नवजात बालक को तत्काल जेके लोन अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद विधिवत प्रक्रिया के तहत आश्रय स्थल में लाया जाएगा। बाल कल्याण समिति की सदस्य हरप्रीत कौर ने आमजन से अपील की है कि मजबूरी या विषम परिस्थिति में माता-पिता बच्चों को लावारिस छोड़ने के बजाय हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना देकर समिति को सौंपें, ताकि हर बच्चे को संरक्षण मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *