जयपुर | राम बाग गोल्फ क्लब में हुई बीओबी कॉरपोरेट गोल्फ कप के एलीट ग्रुप में डॉ देवेंद्र कुमार की कप्तानी में द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय कार्यालय में टीम को मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बी सी सेठी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक बृजराज सिंह ने सम्मानित किया। पिछले साल टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और इस साल लीग में ग्रुप टॉपर रही थी। टीम : डॉ.देवेन्द्र कुमार (कप्तान), नवर| सिंह राठौड़ (उप कप्तान), कृष्ण कुमार हरितवाल, राम सिंह, कमल सिंह नरुका, मनीष कुमावत (जूनियर), रोहित गोठवाल, राकेश चौधरी व प्रताप सिंह (मेंटोर)।


