मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजनाओं के कार्ड बनाने को लगाए 57 कैंप : एडीसी

भास्कर न्यूज | अमृतसर मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के कार्ड बनाने के लिए अमृतसर में एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है। जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा जिले के विभिन्न गांवों, शहरों और कस्बों में रोजाना 57 मोबाइल कैंप लगाकर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन कैंप में लाभार्थियों का पंजीकरण पूरा होने के बाद ये मोबाइल कैंप अगले गांवों में लगाए जाएंगे। अमनदीप कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक नागरिक को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का कार्ड जारी किया जाना है, जिसके अंतर्गत हर परिवार को 10 लाख रुपये वार्षिक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत जिला अमृतसर के 89 अस्पतालों को मुफ्त इलाज के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इन सूचीबद्ध संस्थानों में से लाभार्थी किसी भी अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *