भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट: गाइड लाइन का पालन नहीं:अभी प्लान कागजों में, मैदान में न भोजन स्थल दिखे, न एबीसी सेंटर बनकर तैयार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन ने जो गाइड लाइन स्ट्रीट डॉग्स को लेकर बनाई थीं। वे अभी कागजों में ही दौड़ रही है। मैदान में कोई प्लान नजर नहीं आया है। न एबीसी सेंटर चालू हुए और न ही मैदान में स्ट्रीट डॉग्स से भोजन स्थल नजर आए। जहां पर नगर निगम ने बोर्ड आदि लगाकर सूचना चस्पा की हो। निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि 27 स्थलों का चयन कर लिया गया है। जहां पर भविष्य में लोग स्ट्रीट डॉग्स को भोजन डाल सकेंगे। इनके अलावा भोजन देने पर निगम कार्रवाई करेगा। एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) ग्वालियर में तीन बनना है। एक सालों से बिरलानगर पुल के नीचे संचालित है। जबकि दूसरा लक्ष्मीगंज में सिविल वर्क के बाद शेष काम के इंतजार में लटका हुआ है। अभी तीसरे के लिए स्थान ही तय नहीं हुआ है। नगर निगम के 66 वार्डों में 7500 से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स मुख्य सड़क, अस्पताल, सरकारी शैक्षणिक संस्थान, कालोनी-मोहल्ले, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पर्यटन स्थल आदि स्थलों पर झुंड के साथ घूमते और लोगों को दौड़ते-काटते नजर आ जाते है। इन सबको को रोकने और व्यवस्था बेहतर करने के लिए नगर निगम को काम करना है। गौरतलब है कि निगम स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी कार्यक्रम चला रहा है। तब भी इस वक्त कालोनी-मोहल्ले, सड़कों आदि स्थानों पर स्ट्रीट डॉग्स के बच्चे दिखाई दे रहे है। एबीसी सेंटर और शेल्टर होम की स्थिति शेल्टर होम: निगम को 5 शेल्टर हाउस बनाने हैंगे। स्थिति: निगम ने पिपरौली, मुरार, जलालपुर और गिरवाई की जमीन का आंकलन करा लिया है। एबीसी सेंटर: ग्वालियर में निगम को 3 बनाने हैं। स्थिति: बिरलानगर में पहले से बना है। लक्ष्मीगंज में दूसरे का काम चल रहा है। तीसरे के लिए स्थान की तलाश है। 27 स्थान तय, लेकिन मैदानी प्रक्रिया नहीं हुई गाइडलाइन के बाद निगम ने पशु प्रेमियों से चर्चा के बाद स्ट्रीट डॉग्स को भोजन के लिए 27 स्थलों का चयन कर लिया है। अब अधिकारियों की स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैक्सीनेशन के बाद शेल्टर होम जाएंगे डॉग्स एबीसी सेंटर जल्दी चालू होगा, स्थल तय होने हैं गाइड लाइन के मुताबिक शेल्टर होम बनाने पर कार्रवाई करेंगे। एबीसी सेंटर जल्दी चालू होंगे। भोजन स्थल ऑप्शन के रूप में देखकर तय होने हैं। संघ प्रिय, आयुक्त ननि

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *