बालोद में देरी से शुरू हुआ मतदान:भाजपा प्रत्याशी ने जताई नाराजगी; पुलिस कर रही मॉनिटरिंग

छत्तीसगढ़ के बालोद नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है। सभी 20 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि, वार्ड क्रमांक 10 में मतदान में देरी को लेकर मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली। भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि सवा 8 बजे तक मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई, जबकि मतदाता पहले से मौजूद थे। मतदान अपने तय समय से कुछ देर बाद शुरू हुआ। सभी मतदाताओं से प्रशासन की अपील कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने शासकीय नवीन प्राथमिक शाला जुर्री पारा बालोद के मतदान केंद्र क्रमांक 18 में मतदान किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। वार्डों में चल रही निगरानी चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम सभी वार्डों में निगरानी कर रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के लिए यह परीक्षा का दिन है। मतदान के लिए प्रेरित कर रहे नेता कांग्रेस के विधायक और पूर्व विधायक वार्डों में घूमकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष देशमुख के साथ कृष्णकांत पवार और यज्ञ दत्त शर्मा भी मोर्चा संभाले हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *