नशे में धुत कार ड्राइवर ने 2 लोगों को ठोका:एक की हालत गंभीर; फाजिल्का में रेहड़ी से फल खरीदते समय हादसा

फाजिल्का के लाल बत्ती चौक पर एक नशे में धुत कार ड्राइवर ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक ई-रिक्शा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी टांग टूट गई। घटना के समय पीड़ित राजेश कुमार एक रेहड़ी से फल खरीद रहा था। घायल राजेश कुमार, जो फाजिल्का के मलकाना मोहल्ले का रहने वाला है, ने बताया कि अबोहर रोड की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। कार ड्राइवर ने एक साइकिल सवार को भी टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। राजेश को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कार ड्राइवर नशे की हालत में था। पुलिस को घटना की शिकायत दर्ज करवाई जा रही है और फरार कार ड्राइवर की तलाश करने की मांग की जा रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *