रांची | अब बेटियों की शादी को लेकर अभिभावकों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अभिनंदन ट्रस्ट बेटियों की शादी में लाखों रुपये मूल्य की सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है। यह बातें अभिनंदन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद कुमार ने कही। कहा कि झारखंड की प्रगति और विकास को ध्यान में रखते हुए रोस्पा टावर कार्यालय में अभिनंदन ट्रस्ट द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


